तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17
मालूम हो कि इससे पहले भी नगर निगम के मुख्यालय में सांप देखा गया है
कोलकाता। कोलकाता नगर निगम में सांप निकलना जैसे अब कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। पिछले 6 महीने में या तीसरी घटना है जब केएमसी परिसर में सांप देखा गया हो। सोमवार शाम 4:30 बजे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सीढ़ियों के समीप एक विषैला सांप देखे जाने से मानो हड़कंप मच गया हो। कुछ देर के लिए कर्मचारियों में अपरा तफरी का माहौल भी देखा गया। दरअसल सांप फन निकाले बैठा हुआ था इसे देखने के बाद वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। तभी स्वास्थ्य विभाग के एम्बुलेंस संबंधित कर्मचारी ने एक बक्सा खोलकर सांप के ऊपर डाल दिया जिससे वह सांप बक्से में कैद हो गयातब जाकर लोगों की जान में जान आई। बाद में नगर निगम के अधिकारियों के प्रयास से सांप को पकड़ा गया। चश्मदीद व्यक्ति ने बताया कि सांप हानि भी कर सकता था क्योंकि जिस प्रकार से वह छटपटा रहा था अगर उसके समीप कोई भी जाता तो कुछ नुकसान भी हो सकता था। मालूम हो कि इससे पहले भी नगर निगम के मुख्यालय में सांप देखा गया है।